दोआबा न्यूज़लाईन
चंडीगढ़: पंजाब मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद आज नए 5 मंत्रियों ने शपथ ली। दरअसल CM भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहले तरूणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है।

जानकारी के अनुसार शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बनिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं एक बात यह भी है कि अनमोल गगन मान की छुट्टी के बाद पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं। दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव में AAP पंजाब में 13 में से सिर्फ 3 सीटें जीत सकी थी। कहीं न कहीं कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती अब 16 हो गई है।
जालंधर: पंजाब मंत्रिमंडल में आज होगा बदलाव, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, MLA मोहिंदर बनेंगे मंत्री
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। दरअसल राज्य के सीएम भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में बदलाव कर 4 मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही 5 विधायकों को आज नया मंत्री बनाया जाएगा। जिसमें जालंधर वेस्ट हलके से उप चुनाव जीतने वाले AAP विधायक मोहिंदर भगत भी शामिल हैं। चर्चा यह भी है कि उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे ये विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं खबर यह भी है कि करतारपुर से आप MLA बलकार सिंह ने बीते कल ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार भगत को कल कॉल आ गया था। क्योंकि भगत का ज्यादातर एरिया ऐसा है, जहां पर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े पंजाब के सबसे बड़े कारोबारी बैठे हैं। ऐसे में आशंका है कि उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले स्पोर्ट्स मंत्री मीत हेयर थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। दरअसल MLA मोहिंदर भगत अपने एरिया में एक्टिव रहते हैं।
वहीं जालंधर से विधायक मोहिंदर भगत के साथ 4 और विधायक है जिनके आज मंत्री पद की शपथ दिलाकर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया और खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। दोनों पेशे से बिजनेसमैन और सिख चेहरा हैं। कोशिश यही है कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत किया जा सके। इन सभी हलकों में कांग्रेस मजबूत है। इसी कड़ी में लहरा के विधायक बरिंदर गोयल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वह पेशे से एडवोकेट हैं। हालाँकि अभी एक मंत्री का नाम सरप्राइज ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि यह मंत्री आज मंत्रिपद की शपथ ग्रहण करेंगे।

वहीं यह भी बता दें कि किन मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। मंत्रिमंडल से जिन मंत्रियों की छुट्टी की गई है उनमें लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह सहित बागबानी मंत्री चेतन सिंह जौड़माजरा, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शामिल है। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल तो करीब 3 महीने पहले लोकसभा चुनाव के ठीक बाद ही तय माना जा रहा था, लेकिन जालंधर विधानसभा उप-चुनाव के चलते यह टलता रहा। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच और पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है।