Thursday, September 19, 2024
Home पंजाबकपूरथला कपूरथला में 3 हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, 2 पंप कर्मचारी गंभीर घायल

कपूरथला में 3 हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, 2 पंप कर्मचारी गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला के सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के साथ लगते गांव जब्बोवाल के पास एक पेट्रोल पंप से लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम SR पेट्रोल पंप पर बाइक पर कुछ हथियारबंद लूटेरे आ धमके और तेजधार हथियारों से पंप कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप में लूट कर वहां से फरार हो गए। घटना में पंप के 2 कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं लूट की जानकारी देते हुए SR पेट्रोल पंप के मालिक जोगराज सिंह ने बताया कि बीती देर शाम उनके पंप पर एक बाइक पर सवार होकर 3 हथियारबंद लुटेरे आए। जिसके बाद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी आंनद कुमार और संतोष शुक्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर कर दिया, हमले में दोनों कर्मचारी गंभीर घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं पंप मालिक ने यह भी कहा कि लूट कितने रुपए की हुयी है अभी इसका अंदाजा नहीं लग सका है। हालांकि प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि बदमाश पंप से 20 से 25 हज़ार लूट कर फरार हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

You may also like

Leave a Comment