दोआबा न्यूजलाइन
फिरोजपुर: रेलवे द्वारा “गुरुद्वारा साहिब नानकसर में श्री बाबा नंद सिंह जी के बरसी समागम” के अवसर पर रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नानकसर रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 24.08.2025 से 28.08.2025 तक निम्नानुसार रहेगा:-
क्रम संख्या गाड़ी संख्या एवं कहाँ से कहाँ तक दिनांक आगमन प्रस्थान
1 14614 (फिरोजपुर छावनी–एस.ए.एस. नगर मोहाली) 24, 25, 26, 27 और 28.08.2025 06:05 06:07
2 14613 (एस.ए.एस. नगर मोहाली-फिरोजपुर छावनी) 24, 25, 26, 27 और 28.08.2025 21:10 21:12
3 19611 (अजमेर–अमृतसर) 23.08.2025 09:43 09:45
4 19612 (अमृतसर–अजमेर) 26.08.2025 और 28.08.2025 16:40 16:42
5 22486 (मोगा–नई दिल्ली) 25.08.2025 16:42 16:44
6 22485 (नई दिल्ली–मोगा) 25.08.2025 13:33 13:35
इसके अलावा, फिरोजपुर छावनी और जगराओं के बीच विशेष गाड़ी संख्या 04620 एवं जगराओं और फिरोजपुर छावनी के बीच विशेष गाड़ी संख्या 04619 का अस्थायी संचालन दिनांक 24.08.2025 से 28.08.2025 तक किया जाएगा। विशेष गाड़ी संख्या 04620 फिरोजपुर छावनी से सुबह 09:55 बजे प्रस्थान करके दोपहर 12:20 बजे जगराओं पहुंचेगी। वापसी में, विशेष गाड़ी संख्या 04619 जगराओं से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके दोपहर 14:50 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी। विशेष गाड़ी संख्या 04620/04619 का दोनों दिशाओं में ठहराव सैंदावाला, ढींडसा, फिरोजशाह, सुलहानी, तलवंडी, महेसरी संधूआ, डगरू, घलकलां, मोगा, पड़ाव मेहना, अजीतवाल और नानकसर स्टेशनों पर रहेगा।