दोआबा न्यूज़लाईन (अमृतसर/क्राईम)
अमृतसर : घरेलू झगड़े के चलते पति ने पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने पति के खलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। जानकारी देते हुए मृतका के जीजा अशोक दास ने बताया कि उसकी साली मनीषा का विवाह राजेश कुमार के साथ हुआ था। राजेश कुमार का यह दूसरा विवाह था। विवाह के बाद उसके घर पर एक लड़के ने जन्म लिया। वह पत्थर और टाइल लगाने का काम करता हैं। कुछ समय से राजेश के किसी अज्ञात महिला से अवैध सबंध बन गए थे, जिसके कारण दोनों पति-पत्नी में झगड़ा रहता था।
वह दोनों को समझाने बुझाने के लिए उनके घर पर गया था। सारी रात समझाने के बाद वह अपने काम पर चल गया। जिसके बाद उसे दोपहर को पता चला कि राजेश ने उसकी साली की गला घोंटकर हत्या कर दी हैं।
