Home क्राईम पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पटियाला : पंजाब में आए दिन विभिन्न संस्थानों को मिल रही धमकियों का दौर थमने का नाम ही नहीं लें रहा है। ताजा मामला पंजाब के पटियाला से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पटियाला के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली हैं। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवाया। बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों में धमकी ईमेल के जरिये भेजी गई है।

वहीं धमकी भरी ईमेल प्राप्त होने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
वहीं स्कूलों में छुट्टी की घोषणा के बाद स्कूलों के बाद पेरेंट्स की भीड़ लग गई जो अपने बच्चों को ले जाने के लिए आए हुए थे।

वहीं स्कूलों में बम की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं। जिबके द्वारा स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करवाकर गहनता से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परिसर के हर कोने-कोने और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई ताकि कोई अप्रिय घटना न घाट सके। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment