Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले-मोदी जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं

जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले-मोदी जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजीनीति)

देश में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की केंद्र सरकार की मुहिम के तहत जालंधर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीएसएफ पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि मोदी सरकार लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी जो भी वादा करते हैं, वह पूरा करते हैं। उन्होंने कहा था कि एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मुहैया करवाएंगे। आज देश के 27 स्थानों पर कैंप लगे हैं। रोजगार मेले लगे हैं, जहां पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है।

इसके अलावा मोदी सरकार जो हर साल किसानों को 3 लाख रुपए की सब्सिडी यूरिया खाद पर दे रही है। MSP पर भी फैसला मोदी सरकार ने ही लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चार लोगों को हमेशा पहल देती है, जिसमें सबसे पहले गरीब. उसके बाद युवा, उसके बाद अन्नदाता और नारी शक्ति है। इन सभी का हमेशा सरकार ध्यान रखती है।

लोकसभा चुनावों में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के बारे में पूछे सवालों में कुछ खास उन्होंने जवाब नहीं दिया।
व बोले की लोगों के पास सिर्फ भाजपा ही एक विकल्प बचा है। लोग कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ गए हैं।

किसानों के दिल्ली कूच पर कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की तुलना भाजपा से करें तो अभी किसानों की बात सुनी जाती है। मगर कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं होता था। 2.80 लाख करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान नीति के तहत किसानों में बांटे गए। हम किसानों को कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment