Thursday, September 19, 2024
Home BREAKING ASSAM के GOLAGHAT में जबरदस्त सड़क हादसा,इतने लोगों की हुई मौत

ASSAM के GOLAGHAT में जबरदस्त सड़क हादसा,इतने लोगों की हुई मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (देश /असम)

असम : आज सुबह करीब 4 :30 बजे डेरगावं के पास बलिजान में बस और ट्रक की आमने सामने टककर हो गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार असम के गोलाघाट जिले में बुधवार सुबह कोयले से भरा ट्रक बस सवारियों से भरी बस के साथ सामने से टकरा गया। टककर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बताया गया की दुर्घटना के समय बस में 45 सवारियां थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय 45 सवारियों से भरी हुई बस उपर असम की तरफ जा रही थीं। अब तक जो जानकारी मिली है उस के मुताबिक 12 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए है। घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। अभी जांच चल रही है ज्यादा जानकारी हम जांच करने के वाद में देंगे।
जानकारी के अनुसार जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में करीब 30 लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। लोकल थाने के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार बस गोलाघाट के कामरगावं से पिकनिक मनाने के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि फोर लेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से आ रहा था जबकि बस सही दिशा से आ रही थी। सुबह के समय कोहरा था। दोनों बाहन तेज गति में थे और आपस में आमने सामने टकरा गए।

You may also like

Leave a Comment