Home Uncategorized Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों के भाग्य का सूरज होगा उदय

Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों के भाग्य का सूरज होगा उदय

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ अकारण वाद विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर संयम रखें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे। कार्यक्षेत्र में सुधार होने के योग बनेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियां कम होगी।
उपाय: आज त्रिकोण मंगल यंत्र की रोली से पांच बार पूजा करें।

वृषभ (Tauras) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। शासन में बैठे लोगों से घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। व्यापार के बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ उन्नति के योग बनने के संकेत मिल रहे हैं।
उपाय : आज शुक्र मंत्र का 108 बार जाप करें। एक स्पष्ट की माला गले में धारण करें।

मिथुन (Gemini) आज कार्य क्षेत्र में अकारण अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारी से कहा सुनी हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी और को न सौंपे। अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा।
उपाय: आज बुद्ध मंत्र का हकीक की माला पर 108 बार जाप करें। पान मसाला खाने से बचें।

कर्क (Cancer) आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। जिससे आपका कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से अपने धैर्य को कम न होने दें। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं।
उपाय : आज उगते हुए चंद्रमा का ध्यान करें और चंद्र मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह (Leo) आज रोजी रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। बनते बनते कार्यों में रुकावटें आएगी। विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें। समाज में मान सम्मान के प्रति सजग रहे।
उपाय : आज लाल चंदन से सूर्य यंत्र की पांच बार पूजा करें। यंत्र पर गुड़ चढ़ाएं।

कन्या (Virgo) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब हो सकता है। व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में आपकी अहम भूमिका रहेगी। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित कार्य में आपकी अभिरुचि अधिक रहेगी। माता से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय : आज श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला (Libra) आज संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी बाधा दूर होगी। किसी व्यापारिक मित्र से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। प्रिंटिंग कार्य में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता और सम्मान मिलेगा।
उपाय: आज गणेश जी को पीले फूल व दूर्वा अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा व्यर्थ वाद-विवाद हो सकता है। पैतृक धन संपत्ति को लेकर परिवार में वाद विवाद झगड़े का रूप ले सकता है। आप अपनी सूझबूझ से पारिवारिक बाद विवाद को शांत करने में करने का प्रयास करें।
उपाय: आज माता सरस्वती जी की पूजा करें। उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं।

धनु (Saggitarius) आज कार्यक्षेत्र में मनोवांछित सफलता मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी व्यापारिक सहयोगी के कारण व्यापार गति पकड़ेगा। पिता से सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
उपाय : आज कौओं को मीठी रोटी डालें।

मकर(Capricorn) आज का दिन उतार चढ़ाव युक्त रहेगा. बनते-बनते कार्य में व्यवधान आएगा। बाद में परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने लगेगी। अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। सगे संबंधियों के साथ आपसी मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कृतियों में अभिरुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अत्यधिक बनी रहेगी।
उपाय : आज पीपल पर मीठा जल चढ़ाएं।

कुंभ (Aqarius) आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। आप अपने प्रत्येक कार्य को समझदारी पूर्वक करें। सामाजिक गतिविधियों में अधिक भाग लेने से आपका सामाजिक स्तर बढ़ेगा। कोई लंबी दूरी की यात्रा होगी। अथवा विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय: आज घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मीन (Pisces) आज दिन आपके लिए गोचर के अनुसार सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दे। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।
उपाय: आज गणेश जी चालीसा का तीन बार पाठ करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195


You may also like

Leave a Comment