Saturday, June 21, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार

Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) आज अपनी कार्य प्रणाली को सुचारू तरीके से करें। आपके लिए समय समान रूप से सकारात्मक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण कार्य मेंगोपनीयता बनाए रखें। आजीविका में अपने संलग्न व्यक्तियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को लाभ उन्नति योग बनेंगे।
उपाय : आज तांबे के बर्तन में गेहूं भरकर दक्षिणा सहित पंडित जी को दान दें।

वृषभ (Tauras) आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सावधानीपूर्वक पूर्ण करने का प्रयास करें। कोई उसमें बाधा डालने का कार्य कर सकता है।

उपाय : आज भगवान शिव की आराधना करें। एक पांच मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मिथुन (Gemini) आज नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। किसी के विवाद में पड़ने से बचें। अन्यथा व्यर्थ समस्या में फंस सकते हैं।
उपाय : आज अपने तकिया के नीचे मिश्री और सौंफ हरे कपड़े में बांधकर रखें।

कर्क (Cancer) आज नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। विदेश सेवा से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से जुड़े लोग मामले में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में मनवांछित पद मिल सकता है।
उपाय : आज काले कुत्तों को रोटी दें।

सिंह (Leo) आज कोई प्रिय समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बनते बनते बाधा आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने चरित्र को बनाए रखें। अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। घूम फिरकर अपनी आजीविका चलाने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
उपाय : अपनी गलत आदतों को छोड़े।

कन्या (Virgo) आज आपका दिन लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों के साथ सतर्कता पूर्वक व्यवहार करें। अपनी योजना का खुलासा न करें। सामाजिक कार्य के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार को लचीला बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी।
उपाय : आज शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

तुला (Libra) आज बनते कार्य में बाधाएं आएगी। कुछ प्रयास करने पर परिस्थितियों अनुकूल होने लगेगी। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दे।
उपाय : प्रतिदिन नंगे पांव मंदिर जाएं।

वृश्चिक (Scorpio) आज दिन उतार चढ़ाव युक्त रहेगा। बनते बनते कार्य में विघ्न बाधा आएगी। परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने लगेगी। अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। सगे संबंधियों साथ आपसी मतभेद उभर सकते है। धार्मिक कृतियों में अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय : आज एक समय भोजन न खाएं।

धनु (Sagittarius) आज कार्य क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी व्यापारिक सहयोगिकी के कारण आपका व्यापार गति पकड़ेगा। पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
उपाय : कौए को रोटी डालें। शराब, मांस का सेवन करने से बचें।

मकर(Capricorn) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आपकी सूझबूझ से कोई बड़ा नुकसान होने से टल जाएगा।
उपाय : आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ (Aqarius) आज संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। किसी व्यापारिक मित्र का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पेंटिंग के कार्य में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं सम्मान मिलेगा। गायन के क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।

उपाय : श्री गणेश जी की, माता सरस्वती जी की पूजा करें।

मीन (Pisces) आज अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब हो सकता है। व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका अहम रहेगी। भूमि ,भवन, वाहन से संबंधित कार्य में आपकी रुचि अधिक रहेगी। माता से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय : आप स्वास्तिक धरती पर बनाए।

You may also like

Leave a Comment