Thursday, September 19, 2024
Home फ़ीचर गर्मी में ये हेल्थ ड्रिंक आपको देंगी ठंडक का एहसास, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

गर्मी में ये हेल्थ ड्रिंक आपको देंगी ठंडक का एहसास, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (स्वास्थ्य/फीचर)

(सपना ठाकुर) इन दिनों गर्मी के कारण हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या अक्सर हो जाती है। बढ़ती गर्मी के कारण देशभर में तापमान बढ़ता ही जा रहा है, कई राज्यों में तो पारा 45-50 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में सूर्य देव की गर्मी ओर हीट वेव से बच पाना मुश्किल है। लेकिन लोग इससे राहत पाने के कई रास्ते ढूंढ़ते हैं जैसे कि ठंडे खाद्य पदार्थों ओर ड्रिंक्स का सेवन करना ओर कूलर-ऐसी की हवा में बैठना।

कई लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक्स आदि कई ठंडे खाद्य पदार्थों का सहारा लेते हैं। भले ही थोड़ी देर के लिए यह चीजे हमें आराम दे दें लेकिन सेहत के लिहाज से यह बिलकुल ठीक नहीं हैं।

इस भीषण गर्मी ओर लू से बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे ठंडे पेय पदार्थों के सेवन के बारे में बताएंगे जो इस गर्मीं के मौसम में आपको ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ लू से भी बचाएंगे और आपके शरीर को भी हीथी रखने में मददगार साबित होंगे। आइए बताते हैं हैं कुछ ऐसे समर ड्रिंक्स के बारे में जो आपको गर्मी से राहत देंगे, पेट को ठंडा रखेंगे और लू से भी बचाव करेंगे।

1 आम पन्ना: इस बढ़ती गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए सबसे बेहतर और हेल्दी ड्रिंक कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना है। इसे केरी पन्ना भी कहते हैं। इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो गर्मी में एनर्जी देते हैं। यह ड्रिंक सेहत के साथ-साथ स्वाद से भी भरपूर है।

2 जलजीरा: जलजीरा गर्मी के मौसम में बिकने वाला एक ऐसा समर ड्रिंक है, जिसे ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह स्वाद में भी टेस्टी होता है। इसके साथ ही यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं। जलजीरा बनाने के लिए
पुदीना और धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

3 छांछ या बटरमिल्क: गर्मियों में छांछ या बटरमिल्क का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। यह मसालेदार दही से बनने वाला एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है। इस पेय पदार्थ का सेवन करने से शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है इसके साथ ही यह पेट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाते हैं।

4 ठंडाई: गर्मियों में शरीर को ठंडक दे देने वाली ड्रिंक ठंडाई पीने में कई लोगों को काफी पसंद आती है। बता दें कि यह ड्रिंक न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। ये हमारी पाचन संबंधित समस्याओं, तनाव और थकान को दूर करती है। होली में हर वर्ग के लोगों को ठंडाई पीने का क्रेज रहता है। ठंडाई बनाने में ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है जो इसके सवाद को और बड़ा देते हैं।

5 सत्तू का शरबत: सत्तू से बनने वाला शरबत तो गर्मी से बचने का एक रामबाण उपाय है। बता दें कि सत्तू चने के आटे से बनता है। सत्तू का सेवन लोग अपने स्वाद के हिसाब से करते हैं जैसे:- कई लोग इसके परांठे और कई लिट्ठी-चोखा बनाते हैं तो वैसे ही कुछ लोग गर्मियों में
सत्तू का शरबत पीना पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम होता है जो हमारे शरीर लिए बहुत जरुरी है।

6 बेल का शरबत: इस गर्मीं के मौसम में लोग अलग-अलग शरबत पीना पसंद करते हैं, उनमें से एक है बेल का शरबत। बेल का शरबत पाचन को दुरुस्त, पेट को ठंडा रखने और फिटनेस के लिए बेस्ट माना जाता है। यह शरबत बेल के फल से बनाया जाता है जो मीठा और गाढ़ा बनता है।

7 नींबू पानी: गर्मियों में ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक नींबू पानी है जो बनाने में भी आसान है और जल्दी भी बन जाता है। नींबू पानी खराब पाचन, कब्ज, तनाव, किडनी की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी उपयोगी है।

8 नारियल पानी: गर्मियों में सबसे नेचुरल ड्रिंक नारियल पानी किसी औषधि से कम नहीं है। ये शरीर से गर्मी, डिहाइड्रेशन, डायबिटीज, पथरी, किडनी की समस्या और तनाव दूर करने में काफी फायदेमंद है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद। यह खबर आपको जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। ऊपर दी गई जानकारी को अपनाने से पहले अपने फ़ैमिली डॉ. की सलाह जरूर लें ।

You may also like

Leave a Comment