दोआबा न्यूज़लाइन
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात समाजसेवी हनुमत सिंह का बीते सोमवार निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद हनुमंत सिंह ने सोमवार को 86 साल कि उम्र में निजी अस्पताल में आखरी सांस ली। इस बात की जानकारी उनके भाई शिव प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हनुमंत सिंह का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा।
भाजपा नेता हनुमंत सिंह के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लग गया। पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और गेसडी के सपा विधायक राकेश यादव सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
बता दें कि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि हनुमंत सिंह ने वर्ष 1985 में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1989 और 1991 में वह बलरामपुर से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वह दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व की भाजपा सरकार में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री भी रहे।