दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर (पूजा, सलोनी) लक्ष्मी सिनेमा के पास पुरानी रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिरने से 2 गोलियां चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में गोलियों के छर्रे लग गए। हालांकि घटना में लोगों का बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मी जैसे ही गाड़ी में बैठने लगते है तो सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से दोनाली गिर जाती है। इस दौरान दोनाली जमीन पर गिरने से लगातार 2 फायर होते है। वहीं एक कर्मी छर्रे लगने से घायल हो जाता है और सभी दोबारा बैंक के अंदर जाने लगते है।
आगे बताते चले कि जैसे ही गोलियां चली तो लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। मामले की जानकारी देते हुए राहगीर ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो उसकी हाथ से दोनाली गिरने से 2 फायर हुए। इस दौरान वह पास से गुजर रहा था, लेकिन उसका बचाव हो गया। उसके हलके छर्रे लगे। वहीं बैंक में गए एक व्यक्ति के छर्रे लगे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर सबंधित थाने की पुलिस और एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया पहुंचे। सबसे पहले वह बैंक के अंदर गए जिसके बाद पूर्ण जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया बाइट दी।

एसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि बैंक मैनेजर से हमारी बात हो गई है, और सीसीटीवी फुटेज भी हमने देख ली है। जिससे साफ़ है कि बीएनबी ब्राँच करंसी लोड के लिए गाड़िया आई थी। जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने राइफल को चेक किया, लेकिन उनके हाथों से राइफल छूट गई। जिसके बाद राइफल नीचे गिरने से 2 फायर हुए। और लोडर वरुण के पिनियो में छर्रे लगे। इस घटना में अचानक ही गोली चली है। वरुण को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।