दोआबा न्यूजलाइन : देश
भारत में अभी तुरंत पेट्रोल – डीजल के रेट बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। सरकारी सूत्रों और तेल कंपनियों के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर रखी जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार भारत के पास अभी फ्यूल का पर्याप्त स्टॉक है। सरकार का कहना है कि देश में अभी तक पेट्रोल – डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई भी सामान्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ज़रूर बढ़ी हैं ,लेकिन घरेलु कीमतें अभी नहीं बढ़ाई गई हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जब तक कच्चे तेल की कीमत लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं जाती ,तब तक पेट्रोल – डीजल के दामों में बढ़ोतरी की कोई सम्भावना नहीं है।
कब बढ़ सकते हैं दाम
अगर मिडिल ईस्ट में युद्ध या तनाव और बढ़ जाए ,कच्चा तेल बहुत महंगा हो जाए (130 डॉलर/बैरल के आसपास) और पेट्रोल – डीजल की सप्लाई बहुत लम्बे समय तक प्रभावित रहे।
फिलहाल भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीज़ल के रेट स्थिर हैं और रोज़ाना कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।