दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के मजबूत सशक्तिकरण के लिए शहर के वेस्ट हल्के में बस्ती दानिशमंदा चौक से श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर तक पैदल मार्च कर वंदन यात्रा निकाली। महिला शक्ति ने महिला शक्ति जिंदाबाद,मोदी जी को जय श्री राम, मान सरकार मुर्दाबाद, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजमान हो उठा। इस दौरान आरती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। उन्होंने महिला को परिवार की मुखिया बना कर महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है और मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा सरकार ऐसी है जहां महिला सुरक्षित तो है ही है वह राज्य नशा मुक्ति भी है इसी के साथ, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी है और ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पंजाब में भाजपा सरकार लाओ और प्रदेश को नशा मुक्त बनाओ। इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री शमा चौहान और शालू, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कमलजीत गिल, प्रवीण भारती, सुषमा, पूनम, ज्योति कुमारी, दीपाली बागड़िया, सीमा रानी, नीतीश, कंचन शर्मा, अंजू बाला, कृष्णा, बागशो, शांति, पल्लवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।
NEWS
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/राजनीति)
पंजाब : वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब का तीसरा बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के बजट में किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। यह बजट लोगों के पक्ष में है। इसमें पंजाब की एजुकेशन, मेडिकल, एग्रीकल्चर व इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखा गया है।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री बोले कि पंजाब सरकार ने 4 जिलों में NRI बैठकों का आयोजन किया है, जो आगामी वर्ष में भी जारी रहेगी। शहीद जवानों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो जारी कर दी गई है। एक नई मालवा कनाल परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर जिलों को फायदा होगा। लंबे समय से इंताजर में चल रहे शाहपुर कंडी बांध परियोजना में जल भंडार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2024-25 के लिए 6,289 करोड़ रुपये का प्रस्ताव। गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 510 करोड़ रुपए मंजूर। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 12 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मनरेगा-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 655 करोड़ रुपए मंजूर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत। पंजाब सरकार ने 3 चरणों में कुल 60 सार्वजनिक खनन स्थलों को चालू किया। राज्य में 16 साइटें जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पंजाब में Sports Nursery शुरू की जाएगी, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट। 118 स्कूलों को Schools of Eminence में बदला जाएगा। आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट। खेल के लिए 227 करोड़ का बजट “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट। नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट। रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़। घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट। राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान। आयोष्मान योजना के लिए 553 करोड़ का बजट। ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट। PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट।
आगे बताते चलें कि फरवरी तक पंजाब का कर राजस्व 14 फीसदी बढ़ा। कुल 2 लाख, 4 हजार, 918 करोड़ रुपए का बजट खर्चे का प्रस्ताव।
कृषि एवं किसान कल्याण कार्यों के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 13 हजार, 784 करोड़ रुपए प्रस्तावित। फसल विविधीकरण के लिए 575 करोड़ रुपए प्रस्तावित। केंद्र सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक दिए, इससे पंजाब का विकास रुक गया। किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा वैसे ही जारी रहेगी, 930 करोड़ मंजूर।
बजट पेश के बाद विपक्षियों ने पंजाब सरकार को जमकर घेरा है। नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। इस सरकार की वजह से राज्य कर्ज में डूब गया है। 2 साल में सरकार का कर्ज 67 हजार करोड़ से बढ़ गया है। हिमाचल व गुजरात चुनाव के समय ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं दिया। महिलाओं को नकदी देने की घोषणा भी हवा में है।
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज का बजट पूरी तरह से फर्जी है। इसमें न किसी व्यक्ति विशेष और न ही पंजाब के लिए कुछ है। इसमें बताने के लिए कुछ भी नया नहीं है।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
जालंधर : रेड क्रॉस मार्किट के नज़दीक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में कार पार्किंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान चालक ने रेहड़ी वाले पर हमला किया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस जब चालक को गाड़ी में बिठाकर थाने ले जा रही थी, तो रेहड़ी वालों ने गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई और आसपास खड़े लोगो को गंभीर चोटें आई, वहीं घुसाई भीड़ ने कार का शीशा तोड़ दिया। गौरतलब है कि हंगामा इतना जबरस्दत था की पगड़ी उतारने के आरोप भी लगाए जा रहे है।
मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा ने बताया कि उन्हें प्लाजा चौक के पास रेहड़ी लगाने वाले मिंकु का फोन आया कि उसके साथ मारपीट हुई है। कार सवार एक व्यक्ति आया और गाड़ी पार्क करने लगा, मिंकू ने उसे मना किया तो चालक ने हमला कर दिया। जिसके बाद रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस सबंधी थाना चार के एसएचओ हरदेव सिंह ने कहा कि हंगामे की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
सोमवार की देर रात को चोरों ने मीठापुर रोड पर स्थित गुरु रामदास नगर में स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से करीब 5 से 6 लाख की चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक मोहित कंधारी निवासी अर्बन स्टेट ने बताया कि रोजाना की तरह वह 9:00 बजे अपना गोदाम बंद करके घर गया था। जब सुबह आकर देखा तो गोदाम का गेट खुला हुआ था और अंदर से अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। इसके साथ-साथ वहां से ड्राई फ्रूट की बोरियों और पेटियां भी गायब थी। गोदाम की अलमारी में रखे करीब 2 से ढाई लाख रुपए का कैश भी अपने साथ ले गए।
मौके पर पहुंचे थाना 7 के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जालंधर के श्री राम चौक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में रन फॉर मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में नारी सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेत्रियों ने भाग लिया। श्री राम चौक से शुरू होकर प्रताप बाग में संपन्न हुई।
इस मौके पर आरती राजपूत ने कहा कि मोदी जी महिलाओ के लिए हमेशा तत्पर रहते है। कई योजनाएं महिलाओ के लिए शुरू की गई है, जिसके कारण महिलाये खुद को और सशक्त बना सके। सुरक्षा की बात करें तो बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है। पंजाब को नरेंद्र मोदी जैसा ही नायक चाहिए। मोदी हे तो सब मुमकिन है।
जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारोबार गिरोह पकड़ा, 5 किलो अफीम सहित तीन गिरफ्तार
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
(पूजा मेहरा) : पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया जो कुरियर एजेंसी के माध्यम से चार देशों में दवाओं की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने पांच किलोग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस रैकेट में कई लोग पिछले तीन साल से सक्रिय हैं और करीब दो क्विंटल अफीम विदेश भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि पता चला है कि जालंधर का मनीष उर्फ मनी ठाकुर इस कार्टेल का लीडर है और यूके में रहता है। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि झारखंड से होशियारपुर और जालंधर के कुरियर संचालकों को अफीम भेजी जाती थी और फिर इसे विदेशों में भेजा जाता था।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के आधार पर, पुलिस ने होशियारपुर से अमन को गिरफ्तार किया, जो दो मोबाइल शोरूम चलाता है क्योंकि वह झारखंड से अफीम की डिलीवरी के लिए प्वाइंट मैन था और उसने होशियारपुर में एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान घर बनाया है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि पुलिस ने जालंधर निवासी सन्नी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी अपनी कुरियर कंपनी है और वह विभिन्न वजन और मात्रा में अफीम को पैक करने का काम करता था। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि अंतिम प्राप्तकर्ता का विवरण और पता होशियारपुर के टांडा निवासी शेजल द्वारा प्रदान किया गया था, जो एक कुरियर सेवा भी चलाता है, और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 5 किलो अफीम भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये तीनों अंतरराष्ट्रीय कुरियर सेवा के जरिये ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में अफीम भेजते थे। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह कार्टेल पिछले तीन वर्षों से सक्रिय है और इसमें सीधे तौर पर शामिल आठ लोगों की पहचान की गई है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी सफेदपोश नौकरियां कर रहे हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में बड़ी संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि अंतिम प्राप्तकर्ता के लगभग 300 पतों का पता लगाया गया है और अंतरराष्ट्रीय कुरियर सेवा की प्रत्यक्ष संलिप्तता की आगे की जांच चल रही है। श्री स्वप्न शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग और भारतीय डाक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
जालंधर बस स्टैंड पर देर रात खूनी टकराव, हमलावरों ने ढाबे से तवा उठाकर सिर पर किये वार
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)
जालंधर बस स्टैंड के पास देर रात खूनी झड़प देखने को मिली। जिसमें नशे में धुत करीब पांच हमलावरों ने पान की दुकान चलाने वाले दो भाइयों सहित तीन पर जानलेवा हमला किया। लड़ाई के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पांच नंबर गेट के बाहर पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार ने बताया कि हमेशा की तरह वे देर रात दुकान पर मौजूद था। इस दौरान ऑटो चलाने वाला एक व्यक्ति उनके पास आया, जिसने आते ही बदतमीजी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना सबंधित थाने को दी गई। पुलिस आज सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ अगली कार्रवाई करेगी।
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब / जालंधर ) सतपाल शर्मा (संपादक):
जालंधर में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 युवक हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये हादसा जालंधर जाते वक्त हुआ। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जगदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह करनाल से एक शादी समारोह के बाद कपूरथला की ओर आ रहे थे, जब वह जालंधर रोड पर साइंस सिटी के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके चलते मनजिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो पंजाब पुलिस में कर्मचारी है और दिलप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह जो आरसीएफ कपूरथला में कर्मी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह वासियान आरसीएफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।
जालंधर में मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने पहुंचे आप सुप्रीमों केजरीवाल और CM भगवंत मान
अपनी पार्टी की वाहवाही करते हुए विपक्षियों पर साधा निशाना
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
आप सुप्रीमों अरविंदर केजरीवाल 2 दिन पंजाब के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज पंजाब सीएम भगवंत मान सहित आप सुप्रीमों जालंधर पहुंचे। कल (3 मार्च) को लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। पंजाब दौरे को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूरे पंजाब में 165 आम आदमी क्लीनिक का जालंधर से उद्घाटन किया गया। ”आप” लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा 2-3 दिन में कर सकती है। इस बार चुनावी समीकरणों का खेल भी देखने को मिलेगा।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी है कि 165 मोहल्ला क्लीनिक एक साथ शुरू हो रहे हैं। इस तरह का विकास आज तक पंजाब में नहीं देखा होगा। अभी हमें दो साल पूरे होने में 14 दिन हैं। दो साल से कम में 829 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। अब हम इलाके देख रहे हैं कि कहां जरूरत है।
आप सुप्रीमों बोले कि केंद्र सरकार ने भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की झांकी को रिजेक्ट कर दिया। ये पंजाब के लोगों के लिए बेइज्जती की बात है। अगर हमें 13 की 13 सीटें दोगे तो सोचो भगवंत मान कितने मजबूत हो जाएंगे।
इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व भाजपा का रिश्ता नाखून-मांस का है। अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ कर कैसे किसानों के सामने जाएंगे। ये गठबंधन कभी टूटा ही नहीं था। सीएम ने कहा कि रूरल डेवलपमेंट फंड(RDF) का पैसा और अन्य कई फंड रोके गए हैं। तकरीबन 8 हजार करोड़ के करीब पैसा केंद्र ने रोका है, लेकिन हम नहीं कहते कि हमारे पास फंड नहीं हैं। आने वाले दिनों में बजट पेश किया जाएगा, सभी देखेंगे शानदार बजट पेश किया है।
गौरतलब है कि शहरवासियों ने जालंधर में आप का सांसद सुशील रिंकू को चुनकर विश्वास दिलाया की आप पर जनता को यकीन है। हमने जालंधर को हर सूरत में सुधारा। 283 करोड़ रुपए की ग्रांट जालंधर को दी गई है। एक एक पैसे का अधिकारियों से हिसाब लिया जाता है। हर रोज राज्य के विकास कार्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। जालंधर पर हमारा खास ध्यान है। क्योंकि जालंधर मीडिया राजधानी है।
इस मौके पर लोकसभा सांसद सुशिल रिंकू, केबिनेट मंत्री बलकार सिंह सहित कई आप नेता मौजूद रहे।
जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी, इंस्ट्रियल एस्टेट के सामने बनेगा टू व्हीलर व ई रिक्शा के लिए स्टील ब्रिज
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)
जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। शहर में पहली बार जनता की सुविधा के लिए इंस्ट्रियल एस्टेट के सामने स्टील का ब्रिज बनने जा रहा है। यह ब्रिज सड़क से 10 फीट की ऊंचाई पर होगा। इस ब्रिज पर सिर्फ टू व्हीलर और ई रिक्शा ही चल सकेंगे। वहीं जनता के लिए ब्रिज पर चढ़ने के लिए रैंप तैयार किया जाना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ब्रिज बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।
स्टील का क्रॉसिंग ब्रिज बनने के लिए लोगों को यू टर्न लेने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा, जिससे उनका समय भी बचेगा। गौरतलब है कि ब्रिज का नक्शा फुट ओवरब्रिज की तरह ही तैयार किया गया है, लेकिन इस ब्रिज में सीढ़ियों की जगह रैंप होगा। ब्रिज के बनने के बाद शहर का ट्रैफिक रूट होगा।