दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर- 57 के दिलबाग नगर एक्सटेंशन में पार्षद कविता सेठ ने सड़क निर्माण का काम शुरू करवाया गया। कविता सेठ इलाके की आम आदमी पार्टी की महिला विधायक हैं।

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 के तहत शहीद उधम सिंह पार्क में टहलने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए एमपी चरणजीत सिंह चन्नी के एमपी लेड फंड से एक ओपन जिम लगवाया गया। इस अवसर पर सेंट्रल हलके के पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने इसका उद्घाटन किया। राजिंदर बेरी ने कहा कि एमपी चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए गए हैं। उन फंडों के तहत विभिन्न पार्कों में ओपन जिम, बेंच, झूले लगाए जा रहे हैं। अन्य विकास कार्यों के लिए भी ग्रांट जारी की गई है।
इस अवसर पर शहीद उधम सिंह नगर रॉक गार्डन पार्क सोसायटी ने राजिंदर बेरी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पार्षद जसलीन सेठी, विद्या सागर प्रेसिडेंट रॉक गार्डन, राकेश नंदा चेयरमैन, पीआर कालरा, भाटिया, विजय सलवान सोशल वर्कर, जीवन कुमार, बीके भल्ला, ब्लॉक प्रेसिडेंट राजेश जिंदल, पंजाब कांग्रेस सेक्रेटरी राजिंदर लाडी, चंदन वासन, ब्रह्म देव सहोता, यशपाल सफारी, विक्की अबादपुरा, महिला कांग्रेस से पल्लवी अबादपुरा, राजिंदर सहगल, भारत भूषण मौजूद थे।
दोआबा न्यूज़लाइन
मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
वृषभ: धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
मिथुन: बातचीत से बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा के योग हैं।
उपाय: हरे वस्त्र धारण करें।
कर्क: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।
सिंह: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या : काम का दबाव रह सकता है, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक: गुप्त योजनाएं सफल होंगी। धैर्य बनाए रखें।
उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें।
धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ाई व करियर में प्रगति।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत रंग लाएगी।
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ: नई सोच से लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: जरूरतमंद को कपड़े दान करें।
मीन: मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने शहीद उधम सिंह की जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि हमें अपने देश के महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीद उधम सिंह जी का हमारे देश की आजादी में अहम योगदान था।

इसी तरह हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का भी हमारे देश की तरक्की में अहम योगदान है। आज देश के लोग डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को याद करते हैं। उनके कार्यकाल में पंजाब के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं थी, बिना भेदभाव के पंजाब के लिए फंड जारी किए गए थे।
इस मौके पर जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, नवजोत दहिया हलका इंचार्ज नकोदर, पवन कुमार, डॉ. जसलीन सेठी, विपन कुमार, रविंदर सिंह लाडी, जगदीप सोनू संधर, अश्वनी जंगराल, सुदेश भगत, संजीव दुआ, अरुण रतन, रशपाल जाखू, यशपाल सफारी, ब्रह्म देव सहोता, सतपाल मिक्का, विक्की अबादपुरा, टोनू जिंदल, अनिल कुमार, कीमती सैनी, यशपाल, रमेश, वरिंदर कुमार, मनीष पाहवा, अशोक खन्ना, भारत भूषण, आलम चुगिट्टी, करण सुमन मौजूद थे।जालंधर: शहर के जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने शहीद उधम सिंह की जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि हमें अपने देश के महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीद उधम सिंह जी का हमारे देश की आजादी में अहम योगदान था।
इसी तरह हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का भी हमारे देश की तरक्की में अहम योगदान है। आज देश के लोग डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को याद करते हैं। उनके कार्यकाल में पंजाब के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं थी, बिना भेदभाव के पंजाब के लिए फंड जारी किए गए थे।
इस मौके पर जालंधर वेस्ट हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, नवजोत दहिया हलका इंचार्ज नकोदर, पवन कुमार, डॉ. जसलीन सेठी, विपन कुमार, रविंदर सिंह लाडी, जगदीप सोनू संधर, अश्वनी जंगराल, सुदेश भगत, संजीव दुआ, अरुण रतन, रशपाल जाखू, यशपाल सफारी, ब्रह्म देव सहोता, सतपाल मिक्का, विक्की अबादपुरा, टोनू जिंदल, अनिल कुमार, कीमती सैनी, यशपाल, रमेश, वरिंदर कुमार, मनीष पाहवा, अशोक खन्ना, भारत भूषण, आलम चुगिट्टी, करण सुमन मौजूद थे।
दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र में आज पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक बदमाश छिपा हुआ है।
वहीं पुलिस टीम ने मिली सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान के दौरान बदमाश ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। वहीं पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बदमाश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और लंबे समय से उसकी पुलिस को तलाश थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
कहा यह भी जा रहा है कि घटना के बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर घटनास्थल का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। वे घटनाक्रम की समीक्षा करेंगे और संबंधित पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित शिवाजी नगर में बीती देर रात एक बार फिर कुछ हमलावरों ने एक परिवार और मोहल्ले के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले के कुछ नशा बेचने वालों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक महिला द्वारा मोहल्ले में नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिससे गुस्साए तस्करों ने रंजिश के चलते उक्त महिला के परिवार और मोहल्ले के कुछ लोगों पर बीती देर रात हमला कर दिया। हमले में महिला के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मोहल्ले के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। बीती देर रात हुई इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।
वहीं हमले की सूचना मिलने पर हलका जालंधर वैस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं बीती रात घटना की सूचना पाकर मौके पर पर ए.सी.पी. वैस्ट भी पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और नशा तस्करी से जुड़े विवाद हैं।
बस्ती दानिशमंदा में 2 परिवारों में झड़प, महिला ने एक युवक पर पति को नशा कराने का लगाया आरोप
पंजाब के जालंधर से आए दिन कोई न कोई लड़ाई-झगडे या मारपीट का मामला सामने आ ही जाता है। इसी कड़ी में जालंधर के दानिशमंदा इलाके में दो पक्षों में बहसबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लगाए नशे के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी और लड़ाई झगड़ा हुआ।
महिला का आरोप है कि उनकी ही गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए और खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो खुलेआम नशे का कारोबार करता है। महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके पति को भी नशे कि आदत लगा दी। महिला का कहना है कि उक्त युवक नशे के ममलों में जेल भी जा चुका है। लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने उसके पति को भी नशे की लत लगा दी। महिला का कहना है कि उक्त युवक के साथ उसका मामा का बेटा भी इलाके में खुलेआम नशा बेचता है। महिला का कहना है कि घटना वाले दिन उनकी शिकायत पर डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर चले गए। लेकिन पुलिस के जाते ही लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ईंट- पत्थरों से हमला कर दिया। महिला के अनुसार पथराव की पूरी कैमरों में कैद है।
पीड़िता महिला का कहना है कि वह बच्चों और परिवार की सुरक्षा को काफी डरी हुई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
दोआबा न्यूज़लाइन
14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भी राष्ट्रपति से हासिल किया पुरस्कार
नई दिल्ली : नई दिल्ली में आज बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।
वीर बाल दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने के चलते ही आज वैभव विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं पाए हैं।
वहीं इस पुरस्कार को हासिल करने वाले बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं। ये सम्मान 2 बच्चों को मरणोपरांत दिया गया। मरणोपरांत पुरुस्कार हासिल करने वाले बच्चों में तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का नाम शामिल है। आज इन दो बच्चों के माता-पिता ने राष्ट्रपति से पुरस्कार हासिल किया।
बताते चलें कि यह वीर बाल दिवस पुरस्कार समारोह गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में हर साल आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे थे जिनके नाम – अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।
गुरु जी के चार साहिबजादों की 26 दिसंबर 1705 को मुगल सेना ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। PM मोदी ने 2022 में गुरु जी के चार साहिबजादों की शहादत का सम्मान करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के निवासियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य विभाग को जनवरी माह से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद-रहित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संजीव भगत, जिला मीडिया प्रभारी, जालंधर अर्बन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कर्ज या जमीन-जायदाद बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी लागू होगी, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च गुणवत्ता का इलाज उनके नजदीकी अस्पतालों में ही उपलब्ध हो सकेगा। यह फैसला साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य को लेकर कितनी संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
संजीव भगत ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का लक्ष्य है कि पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में परेशान न हो। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना उसी सोच का सशक्त उदाहरण है, जो पंजाब को एक स्वस्थ और खुशहाल राज्य बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
दोआबा न्यूज़लाइन
क्रिसमस के पावन त्योहार के मौके पर शहर के अलग-अलग चर्चों में उपस्थिति
जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के अध्यक्ष और जालंधर सेंट्रल के पूर्व MLA राजिंदर बेरी क्रिसमस के पावन दिन के मौके पर शहर के अलग-अलग चर्चों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि सभी धर्मों का अपना इतिहास होता है, हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
क्रिसमस का त्योहार अलग-अलग देशों और विदेशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजिंदर बेरी को चर्चों की कमेटियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने सभी कमेटियों का धन्यवाद किया।
दोआबा न्यूज़लाइन
मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके काम आगे बढ़ेंगे।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
वृषभ: धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें, खर्च बढ़ सकता है।
उपाय: सफ़ेद मिठाई का दान करें।
मिथुन: नई मुलाक़ातें फायदेमंद रहेंगी, संवाद से लाभ होगा।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।
कर्क: भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है।
उपाय: चंद्र मंत्र का जप करें।
सिंह: कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा, नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या: काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे।
उपाय: हरी सब्ज़ी का दान करें।
तुला: रिश्तों में संतुलन बना रहेगा, शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक: आज धैर्य ज़रूरी है, जल्दबाज़ी से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
धनु: यात्रा या नए अवसर के योग बन रहे हैं।
उपाय: केले के पेड़ को जल दें।
मकर: मेहनत रंग लाएगी, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: तिल का दान करें।
कुंभ: नए विचार और योजनाएं बनेंगी, दिन रचनात्मक है।
उपाय: नीले वस्त्र का दान करें।
मीन: आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, मन को शांति मिलेगी।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800