दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर: बीते काफी दिनों से हुई लगतार बरसात के कारण जालंधर में बीती रात फिर एक घर की छत गिर गई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्ती शेख के बड़े बाजार में बीती रात 12 बजे के करीब घर की छत गिर गई। कमरे की छत गिरने से वहां रखा सामान पूरी तरह टूट गया है। सारा सामान छत के मलबे के निचे दबके खराब हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं घर के मालिक का कहना है कि बीते काफी दिनों से हो रही भारी बरसात के कारण उनके घर में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। लेकिन बीती रात अचानक उनके घर के अंदर वाले बच्चों के कमरे की छत अचानक गिर गई। छत गिरने के कारण मलबे में कमरे में रखा घर का जरुरी सामान दब गया। हालांकि उस समय कमरे में कोई नहीं था। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनका परिवार एक गरीब परिवार है। उसने इसके साथ ही सरकार से घर की मुरम्मत करवाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि जालंधर में इस साल बरसात में बीते दिनों भी अलग-अलग जगह पर पुराने कई घर और कई घरों की छतें गिर चुकी हैं। हालांकि कई पुराने घरों में छतों में पानी रिसने के कारण दरारें भी आई चुकी हैं।