दोआबा न्यूज़लाइन
मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगें इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक– 6
वृष राशि- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार के मामलों में आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है, बेहतर होगा संयमित रहें और सोच समझकर फैसला करेंगे। किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझें। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
कर्क राशि- आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 3
सिंह राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढेगा।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 6
कन्या राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। उपहार मिल सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
तुला राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
धनु राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए ख़ुशी मिलेगी।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9
मकर राशि- आपका दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4
कुम्भ राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 9
मीन राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक– 1
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195
