दोआबा न्यूजलाईन
मेष (Aries)
आज कार्य क्षेत्र में आई परेशानियां कम होगी। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करें। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के संयोग बनेंगे। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा।
उपाय : आज जौ के दाने गोमूत्र में भिगोकर लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
वृषभ (Tauras)
राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण सजगता एवं सावधानी से करें।
अन्यथा काम बिगड़ सकता है। व्यापार में मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
उपाय : साबुत हरी मूंग किसी वृद्ध महिला को दान दें।
मिथुन (Gemini)
आज के दिन अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसा ना छोड़े। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को परिश्रम करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। ग्रह गोचर के अनुसार समय संघर्ष युक्त रहेगा। बनते बनते कार्य में विघ्न बाधा आएगी। किसी के बहकावे में ना आए। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें. सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम होगी।
उपाय : आज सोने में पीला टाइगर बनवा कर धारण करें।
कर्क (Cancer)
परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिलेगी। व्यापारिक मित्र से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। राजनीति में नए दायित्व मिलने के योग हैं। दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा।
उपाय : अपनी माता के चरण स्पर्श करें और उनकी सेवा करें।
सिंह (Leo)
आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक संघर्ष एवं परिश्रम करना पड़ेगा। छोटी-छोटी यात्राओं के अधिक योग बनेंगे। आजीविका के क्षेत्र में अपने सहयोगियों संग अधितक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।बव्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ के संकेत प्राप्त होंगे।
उपाय : आज अरहर की दाल दान में दे।
कन्या (Virgo)
भूमि संबंधी कार्य में अकारण बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन मिलने से वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। दूर देश से किसी परिजन का शुभ संदेश प्राप्त होगा।
उपाय : सूर्य देव की आराधना करें।
तुला (Libra)
महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझ कर निर्णय लें। विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पदस्थ प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है
उपाय : आज श्वेत कमल पानी में डालकर स्नान करें। भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका साहस एवं पराक्रम देख शत्रु का दिल ढल जाएगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा।कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय : हरा चारा गाय को खिलाएं।
धनु (Saggitarius)
आज राजनीति में आपकी ओजस्वी भाषण की चारों ओर चर्चा होगी। गायन में रुचि बढ़ेगी
व्यापार में आपकी सूझबूझ से बड़ी समस्या टल जाएगी
किसी विश्वास पात्र व्यक्ति द्वारा बड़ा धोखा हो सकता है। व्यापार में रोजगार में उन्नति होगी।
उपाय : एक ओपल रत्न सवा रत्ती का चांदी में मड़वा कर धारण करें।
मकर (Capricorn)
आज मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में धैर्य पूर्वक और लगन के साथ कार्य करें। आपके व्यापार में उन्नति एवं प्रगति होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग बनेंगे।
उपाय : आज मां दुर्गा की पूजा करें. सुराग वाला तांबे का पैसा बहते पानी में बहाए।
कुंभ (Aqarius)
कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण हो।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no 8837642809,7953504195
