दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: अखिल भारतीय महाजन शिरोमणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक जंगी लाल महाजन, महासचिव राजिन्दर गुप्ता के आशीर्वाद और अखिल भारतीय शिरोमणि सभा यूथविंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व मे महाजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से महाजन शिरोमणि प्रीमियर लीग (एमएसपीएल) सीजन-3 का आयोजन किया गया है। लीग 6 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्तूबर को ग्रैंड फिनाले Day-Night मैच के साथ भव्य रूप से सम्पन्न होगी। ग्रैंड फिनाले जीतने वाली टीम को 2 लाख रुपये और रनर अप टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्लेयर आफ़ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ़ द मैच को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
महाजन समाज की इस पहल से युवाओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग के मुकाबले हर रविवार खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में जालंधर 1, जालंधर 2, पठानकोट, दीनानगर, धारीवाल, गुरदासपुर, कठुआ और जम्मू की टीमों में रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे। MSPL सीजन-3 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टीमों एवं कप्तानों के नाम इस प्रकार हैं:-
महाजन एवेंजर्स, जालंधर-I – अनमोल महाजन
महाजन लेजेंड्स, जालंधर-II – पुनीत महाजन
महाजन थंडर्स, धारीवाल – रिद्धम महाजन
महाजन स्ट्राइकर्स, दीनानगर – पिंटू महाजन
महाजन वॉरीअर्स, पठानकोट -रोहित महाजन
महाजन फाइटर्स, गुरदासपुर – संचित महाजन
महाजन प्रिडेटर्स, जम्मू – अश्वनी जंडैल
महाजन वंडर्स, कठुआ – राजेश गुप्ता