दोआबा न्यूज़लाइन
बॉलीवुड: बॉलीवुड के किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले सुपर डुपर हिट एक्टर शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में सांप निकलने की खबर सामने आ रही है। मिली सोमवार को रात को शारुख के बंगले में 2 सांप देखे जाने की बात सामने आई। मन्नत में सांप का पता चलने के बाद घर में एक स्नेक रेस्क्यूअर टीम आई। टीम ने बंगले में एक सीढ़ी के नीचे छिपे एक सांप तो काबू कर लिया। पकडे गए सांप की लंबाई करीब 8 फीट थी और वह धामन स्नेक था जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता।
वहीं रेस्क्यू टीम ने जब तक एक सांप को पकड़ा तब तक बंगले में लोगों की ज्यादा आवाजाही शुरू होने पर दूसरा सांप भाग गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन वह नहीं मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार सांप के गैर-जहरीला होने की जानकारी मिलने के बाद मन्नत के सिक्योरिटी गार्ड्स और स्टाफ ने राहत महसूस की।
बता दें कि इन दिनों मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है। जिसके चलते किंग खान अपने परिवार सहित बांद्रा के ही एक पाली हिल लग्जरी अपार्टमेंट ‘पूजा कासा’ में किराए पर रह रहे हैं। जिसका किराया महीने का 24 लाख रूपये है। इस लग्जरी अपार्टमेंट को फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने बनाया है। जिसका मालिकाना हक प्रोड्यूसर के बेटे जैकी भगनानी और बेटी दीपशिखा देशमुख के पास है।
जानकारी के अनुसार एक्टर शारुख खान ने साल 2001 में जब इस घर को खरीदने के बारे में सोचातब उनके पास सिर्फ 2 करोड़ रूपये थे जबकि बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ रूपये थी। इसलिए बाकि पैसे उन्होंने लोन लेकर चुकाए। यहां तक महंगे इंटीरियर डिजाइनर की फीस बचाने के लिए उनकी पत्नी गौरी खान ने खुद मन्नत को बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया। बताया जा रहा है कि आज शारुख और गौरी के आशियाने मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
एक्टर शाहरुख जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। जो इस साल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।