दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : महानगर से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है, जहां विवाहिता की मौत ने हंगामा खड़ा कर दिया है। जहां परिजनों द्वारा महिला के कत्ल के आरोप लगाए है। महिला की शादी को 6 से 7 साल हो गए। और उनके दो बच्चे थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि लड़की को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष फ्रैंड्स कालोनी में रहते है। जहां परिवार ने महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।
इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल में उसका शव रखकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला के शव को रखकर फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। परिवार ने आरोप लगाए है कि सुसराल पक्ष पिछले 6 माह से रोटी नहीं देते थे। सुमित नामक व्यक्ति के साथ महिला की शादी हुई थी। इस मामले को लेकर पहले पंचायती फैसला भी हो चुका था। जिसके बाद पिछले 6 महीने से सुसराल पक्ष उन्हें मिलने नहीं देता था और ना ही फोन पर बात करवाता था। परिवार का कहना है कि देर रात ससुराल परिवार ने उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद आज सुबह उसका शव रखकर ससुराले वाले भाग गए।
मौके पर पहुंचे थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि लड़की के गले पर हैंगिंग का निशान है। लड़की के परिजनों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।