दोआबा न्यूजलाईन
मेष (Aries) आज कार्य क्षेत्र में अकारण विघ्न उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा। मार्ग में वाहन समस्या दे सकता है। अतः कुछ समय पहले घर से निकले। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
उपाय : आज पीली सरसों में पानी में डालकर स्नान करें।
वृषभ (Tauras) आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आई बाधा दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण योजना अथवा अभियान की कमान आपको मिल सकती है। व्यापार में मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। किसी लंबी अथवा दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। माता-पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। अध्यात्म में अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय : आज जूही के फल और पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।
मिथुन (Gemini) आज कोई मनोकामना पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से आपको सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ सकता है। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं।
उपाय : आज बाँस का पौधा लगाए।
कर्क (Cancer) आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। महत्वपूर्ण कार्य में यकायक सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधीनस्थ सहयोगी सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। राजनीति में झूठा आरोप पद से हटवा सकता है। किसी प्रियजन से धोखा मिल सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी अकारण नाराजगी प्रकट कर सकते हैं। यात्रा में असुविधा एवं कष्ट का सामना करना पड़ेगा।
उपाय : आज पीपल के वृक्ष की पूजा परिक्रमा करे।
सिंह (Leo) आज ग्रह गोचर के अनुसार समय लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। कोई अधूरा पड़ा कार्य सफल हो सकता है। किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा। विरोधी पक्ष गुप्त रूप से आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा। सावधानी बनाए रखें। राजनीतिक क्षेत्र में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है। खेल जगत से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ उन्नति के योग बन सकते हैं।
उपाय : आज लक्ष्मी जी के सहस्त्रनाम का पाठ करें। लक्ष्मी जी को घर की बनी खीर का भोग लगाएं।
कन्या (Virgo) आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक न बढ़ने दें।
उपाय : आज किसी से कर्ज न लें और भगवान शिव की आराधना करें।
तुला (Libra) आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्य व्यवहार में संयम पूर्वक आचरण करे । विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इस संबंध में सावधानी बरतें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के बावजूद भी अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होगा। सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं।
उपाय :भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला अर्पित करें। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक (Scorpio) आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को अत्यधिक जोखिम लेने से बचना होगा। अन्यथा आप किसी संकट में पड़ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
उपाय : आज हनुमान जी के मंदिर में पान के पत्ते पर गुड और घी रखकर हनुमान जी को चढ़ाए।
धनु (Saggitarius) आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी सोच एवं कार्यशाली के द्वारा समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गुप्त षड्यंत्र से सावधान रहें। यकायक किसी पर विश्वास न करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए अच्छी लाभकारी संभावना रहेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के अपने उच्चाधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
उपाय : आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। तुलसी माता के पास घी का दीपक जलाएं।
मकर(Capricorn) आज कार्य क्षेत्र में किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को निपटने की कोशिश करें। अन्यथा अधिक संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों के प्रति सावधानी बरतें। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। आज कार्य, व्यावसाय के प्रति अधिक ध्यान दे। अपने लक्ष्य से न भटके। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को जनता से अपार प्यार एवं समर्थन मिलेगा।
उपाय : आज लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। मसूर की दाल बहते पानी में प्रवाहित करें।
कुंभ (Aqarius) आज कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता में बैठे लोगों से संबंध मधुर होंगे। आजीविका के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना हो सकती है।
उपाय : आज गेहूं का यथाशक्ति दक्षिणा सहित दान करें। भगवान सूर्य को नमस्कार करें।
मीन (Pisces) आज महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय ले। विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी से न कहें। किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें। आजीविका में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है।
उपाय : आज किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं। पांच के पांच सिक्के उन्हें दान स्वरूप दें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195
