दोआबा न्यूजलाईन
चंडीगढ़: देश को बीते दिन हुई बड़ी क्षति अर्थात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के निधन के चलते देश की बड़ी राजनितिक हस्तियों सहित पंजाब के
सीएम सरदार भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम मान ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पंजाब में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जारी आदेशों के अनुसार जारी 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य में राजकीय शोक रखने व राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में मनोरंजन का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने पहले ही 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था और अब पंजाब सरकार ने भी इस शोक का पालन करते हुए राजकीय शोक की घोषणा की है।

बता दें कि बीती रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रखर अर्थशास्त्री थे और 1991 में देश में आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन के के बाद से ही देशभर में शोक की लहर है।