Friday, September 20, 2024
Home पंजाबलुधियाना हैवानियत! सौतेले पिता ने मामा-दोस्त संग मिलकर नाबालिक बेटी से किया गैंगरेप

हैवानियत! सौतेले पिता ने मामा-दोस्त संग मिलकर नाबालिक बेटी से किया गैंगरेप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/क्राइम)

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप उसकी ही सौतेले पिता ने किया। मिली जानकारी अनुसार पीड़िता की मौसी ने थाना मेहरबान पुलिस को बताया कि उसकी बहन भटिया इलाका में रहती है। उसकी दूसरी शादी परमिंद्र सिंह उर्फ सन्नी के साथ हुई थी। बहन पति के साथ झगड़ा कर चल गई थी। जिसका फायदा उठाकर सौतेले पिता ने 20 फरवरी 2024 को अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पीकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

थाना मेहरबान की पुलिस ने मौसी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधेश्याम मामले की जांच कर रहे हैं।

दूसरा मामला : मनचले आशिक की छित्तर परेड, स्कूली छात्रों से करते थे छेड़छाड़

दूसरा मामला : लुधियाना के गिल गांव में मनचले आशिक की छित्तर परेड लोगों ने बड़ी तसल्ली से की है। युवक सरकारी स्कूल से घर जा रही छात्राओं को इशारेबाजी करते थे। एक छात्रा ने अपने परिजनों को इनकी करतूत बताई। इसके बाद परिजनों ने ट्रेप लगा मनचलों को दबोच लिया और जमकर मजा दिखाया।

You may also like

Leave a Comment