दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)
जालंधर: लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जालंधर सिटी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने
चुनावों को लेकर पूरे शहर में धरा 144 लगा दी है। जिसके चलते उन्होंने आदेश कर बताया है कि 10 जून तक हथियार रखने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान शहर में किसी प्रकार के शरारती तत्व को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

हथियार जमा करवाने के दिए आदेश
जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि जालंधर की सीमा के अंदर आते असला लाइसेंस धारक अपने हर किस्म के हथियार नजदीकी थानों या हथियार डीलर के पास जमा करवाएं। यदि कोई असला लाइसेंस धारक समय सीमा के भीतर अपने हथियार जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हथियार जमा करवाने के बाद उसकी रसीद अपने पास जरूर रखें। जिससे चेकिंग के दौरान आपको कोई दिक्कत न आए।
सीपी का ये आदेश बैंक सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा गार्ड, खिलाड़ी (जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के सदस्य है और भाग ले रहे हों) पर लागु नहीं होंगे। उन्हें हथियार लाईसेंस जमा करवाने से छूट दी गई है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों को व्यक्तिगत सुरक्षा कारणों से सक्षम प्राधिकारी द्वारा लाइसेंसी जारी किया गया है, उन्हें भी हथियार जमा करवाने से छूट दी गई है।