दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: फिल्म स्त्री फेम राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर पर जल्द पहले बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस और फ्रेंड्स को यह गुड न्यूज़ देकर सरप्राइज दिया है। कपल की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस के बधाई संदेश आने शुरू हो गए हैं।

इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लिखा, बेबी इज ऑन द वे। इसके पोस्ट के नीचे कपल का नाम भी लिखा हुआ है।
बता दें कि कपल ने 11 साल डेट करने के बाद शादी की है। राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। तब एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पहली बार पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था।