Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, “आप” का फूंका पुतला

जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, “आप” का फूंका पुतला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

बोले : कुम्भकर्णी नींद सो रही सरकार

(पूजा मेहरा) : वीरवार को जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस लीडरशिप ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाली। धरने में जालंधर नार्थ के विधायक जूनियर बाबा हेनरी, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, पूर्व पार्षदों सहित अन्य कई नेता मौके पर पहुंचे। समूची लीडरशिप द्वारा नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस दौरान विधायक बावा हेनरी ने कहा की शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिती खराब है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब है और सीवरेज भी जाम हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस धरने में कोंग्रेसी महिलाएं भी शामिल हुई, जिनका कहना है की सरकार ने सिर्फ झूठे वायदे किये है। शाम को जब अँधेरा शुरू होता है तो घर से बाहर निकलने से भी डर लगता है। मोहल्ले में पानी नहीं आता। चोर डकैती इतनी बढ़ गई है की हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है।

You may also like

Leave a Comment