दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जालंधर वेस्ट विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा सरेआम बीच सड़क अपनी पत्नी के साथ जा रहे नौजवान का क़त्ल करने की घटना को लेकर भाजपा जालंधर शहरी के महामंत्री, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की शह पर बेख़ौफ़ होकर आप नेता क़त्लेआम पर उतरे हुए है। क्योंकि आप नेताओं के कारण पंजाब पुलिस बेबस होकर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने मे विफल हो गई है।
इसीलिए जालंधर मे कानून व्यवस्था फेल हो गई है। जिसको रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर तुरंत सख्त कदम उठाये तभी निरंतर हो रहा क्राइम खत्म होगा।
