Friday, September 20, 2024
Home राजनीति जालंधर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जनता से भाजपा के लिए मांगी वोट, विपक्षी पार्टियों को बताया पंजाब विरोधी

जालंधर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जनता से भाजपा के लिए मांगी वोट, विपक्षी पार्टियों को बताया पंजाब विरोधी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन(जालंधर/राजनीति)

जालंधर (पूजा मेहरा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के सिरमौर, मंडी और पंजाब के गुरदासपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अब जालंधर के पीएपी ग्राउंड में पहुंचे। इस दौरान भाजपा की सीनियर लीडरशिप ने मोदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पीएम मोदी के स्टेज में आने के बाद सारा जालंधर मोदीमय हो गया। पीएम ने जालंधर से सुशिल कुमार रिंकू, लुधियान से उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू, फिरोजपुर से गुरमीत सिंह सोढ़ी, खडूर साहिब से मनदीप सिंह मन्ना के लिए वोट मांगी और कहा की कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताये।  

आगे PM मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप पंजाब में भाजपा की सरकार लेकर आये ताकि पंजाब का विकास हो सके। देश में 5 चरणों का चुनाव हो चुका है। छठे चरण का चुनाव कल होने जा रहा है। उसका प्रचार भी थम चुका है। जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा भी फूट चुका है।

अब कांग्रेस इंडी गठबंधन वाले को कोई वोट नहीं देना चाहता। आप जालंधर चौक पर खड़े रहिए, पूछिए किसकी सरकार बनेगी। 100 में से 90 लोग कहेंगे कि मोदी की सरकार फिर से बनेगी। जब ये पक्का है, ईश्वर रूपी जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाना तय कर लिया है। तो फिर कौन ऐसी गलती करेगा कि उसका वोट खराब हो। इसलिए इस बार चारों तरफ ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

जालंधर रैली में PM मोदी ने कहा- कोरोना के मुश्किल समय में आप सबने सेवा के प्रतिमान गढ़े थे। मैं राधा स्वामी डेरा की संत परंपरा को भी सलाम करता हूं। मेरे लिए पंजाब नया नहीं है। लंबे अरसे मैंने पंजाब में काम किया। कई बार जालंधर में मैंने अपने सुख दुख यहां बांटे हुए हैं।

कांग्रेस ने दशकपौ तक पाप किये थे झाड़ू पार्टी उसी को आगे बड़ा रहिओ है।  2 महीने मी४ नशा का कारोबार खत्म क्र रहे है।  ड्रग्स तस्करो को फ्री लाइसेंस मिला हुआ है। झाड़ू नशे के व्यपारी९ है बहुत बड़ा खोटाला किया है। झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस की फोटोकॉपी हॉउस

पंजाब में इंडिया गठबंधन की सरकार बर्बादी की फसल लेकर आई है, यह साझी खेती कर रहे है।  किसी एक को भी वोट देना पंजाब के खिलाफ वोट देना है। पंजाब की प्रगति मोदी की गारंटी है। स्पोर्ट्स उद्योग पंजाब में  को बढ़ावा मिले।  विकास कहने आदमपुर में एयरपोर्ट बनाया है।  फ़्लैट की वनडे भारत ट्रेन भी मिली है।  जालंधर और फिल्लौर का विकास हो रहा है । अगले पांच साल में यह विकास और तेज होगा। तीसरे कार्यकाल में देश ओर उन्नति करेगा।  

PM मोदी ने यह भी कहा कि हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। एक वादा पंजाब के बुजुर्गों से करना चाहता हूं। यहां 70 साल से अधिक जितने भी सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें फ्री इलाज दिया जाएगा।
 
इस दौरान बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, केडी भंडारी, पूर्व  केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, सुशिल शर्मा, विधायक शीतल अंगुराल, कर्मजीत कौर चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment