Thursday, September 19, 2024
Home Uncategorized बड़ी खबर : बंगलेरू के रामेश्वर कैफे ब्लास्ट को लेकर, NIA ने गिरफ्तार किए दो आरोपियों…

बड़ी खबर : बंगलेरू के रामेश्वर कैफे ब्लास्ट को लेकर, NIA ने गिरफ्तार किए दो आरोपियों…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (देश/क्राइम) काजल तिवारी

देश: इस वक्त की बड़ी खबर बंगलेरू के रामेश्वर कैफे ब्लास्ट मामले को लेकर सामने आई है, बता दें कि राष्ट्रीय (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। NIA ने कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमे से एक आरोपी का नाम अब्दुल मतीन और दूसरे का नाम मुसाफिर हुसैन शाहजेब है। दोनों आरोपी को पुलिस ढूढ़ रही थी जैसे ही NIA को दोनों की लोकेशन कन्फर्म हुई NIA ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे कि बंगलेरू के मशहूर कैफे में बड़ा धमाका हुआ था जिसमे 9 लोग घायल हुए थे और यह धमाका अब्दुल मतीन और दूसरे का नाम मुसाफिर हुसैन शाहजेब द्वारा किया गया था पुलिस का कहना है कि इनको पकड़ने के लिए बहुत समय से छापेमारी चल रही थी। बंगलेरू के इस धमाके की CCTV फुटेज काफी वायरल हुई थी।

इसके साथ ही बता दें कि CCTV फुटेज में दिखा था कि एक व्यक्ति बस से एक बैग के साथ उतरता है और फिर इस बैग को मशहूर कैफे के अंदर आ कर रख जाता है। जिसके थोड़ी देर बाद ही बड़ा धमाका हो जाता है। जिसमे 9 से 10 लोग घायल हुए थे मौत किसी की नहीं हुई थी। और इन दोनों आरोपियों को ढूढ़ने के लिए पुलिस ने 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था। फिलहाल तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया हैं।

You may also like

Leave a Comment