Home जालंधर Breaking: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Breaking: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित ‘राव वाली बॉबी ढाबा’ के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नूरपुर से चोलंग रूट (नंबर 94502) पर एक अनियंत्रित ट्रक के खंभे से टकराकर पलटने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 9:30 बजे ट्रक संख्या JK21K5614 अचानक असंतुलित होकर मुख्य मार्ग से नीचे उतर गया और लिंक रोड पर लगे एक खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही हाईवे की टीम रात 9:55 बजे मौके पर पहुँच

हादसे में तीन लोग प्रभावित हुए:

जफर पुत्र मोहम्मद आलम (निवासी सांबा, जम्मू): यह व्यक्ति मामूली चोटों के कारण ट्रक से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन हादसे के सदमे के कारण अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और साथियों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर सिविल अस्पताल भेजा गया।


 

वसीम चौधरी पुत्र सलीम हुसैन (निवासी सांबा, जम्मू): ट्रक के अंदर फंसे वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान की गई।

अज्ञात व्यक्ति: एक अन्य व्यक्ति को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस कार्रवाई
वहीं घटना की सूचना पाकर थाना मकसूदां से ASI सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे। हाईवे टीम के इंचार्ज ASI रणजीत सिंह और CT निर्मल सिंह ने स्थानीय जनता की मदद से बचाव कार्य को पूरा किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment