Thursday, September 19, 2024
Home पंजाबलुधियाना लोकसभा में लुधियाना के MP वड़िंग बोले-क्या देश में कैंसर पीड़ितों का इलाज मुफ्त में नहीं हो सकता

लोकसभा में लुधियाना के MP वड़िंग बोले-क्या देश में कैंसर पीड़ितों का इलाज मुफ्त में नहीं हो सकता

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना में सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लोकसभा में कैंसर से पीड़ित मरीजों का मुद्दा उठाया। केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री पर तंज कस्ते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कैंसर पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 4 जून को वह सांसद चुने गए है। पिछले पौने दो महीने से अधिकतर कैंसर पीड़ितों के पत्रों पर उन्होंने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के लिए हस्ताक्षर किए है।

वड़िंग ने कहा कि मेरा केन्द्र सरकार से सवाल है एक तरफ हम कह रहे है कि दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत बनने जा रहा है या बन गया है। लेकिन आज भी गरीबी रेखा से नीचे या मिडिल क्लास के लोग इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए इधर-उधर धक्के खा रहे है।
इसीलिए केंद्र को पंजाब की जनता के बारे में भी सोचना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है की कैंसर से लोगों का मुफ्त में इलाज हो सके।

गौरतलब है कि पंजाब में कैंसर के मरीजों में वृद्वि हो रही है। मालवा क्षेत्र कैंसर के मामले में सबसे अधिक पीड़ित है। यहां पर एक लाख में 107 लोगों में कैंसर दिखा है।

You may also like

Leave a Comment