Friday, September 20, 2024
Home पंजाबलुधियाना 7वें दिन भी Free रहा लाडोवाल टोल प्लाजा, अपनी मांगों पर डेट रहे किसान

7वें दिन भी Free रहा लाडोवाल टोल प्लाजा, अपनी मांगों पर डेट रहे किसान

by Doaba News Line

किसानों ने दी चेतावनी-नहीं मानी बात तो 30 जून के बाद टोल पर जड़ देंगे ताला

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा आज 7वें दिन भी गाड़ियों के लिए फ्री रहा। किसान आज 7वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में मौजूद किसानों को समस्त किसान जत्थेबंदियों का समर्थन मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब ढ़ाई लाख से अधिक वाहन एक सप्ताह में फ्री में इस टोल प्जाजा को क्रास कर चुके हैं।

वहीं जानकारी के अनुसार किसानों ने आज एक बड़ा ऐलान किया है कि यदि एनएचआई के अधिकारी उनसे बातचीत नहीं करते तो वह 30 जून को टोल प्लाजा पर ताला जड़ देंगे। इसी के साथ वह लाडोवाल बाईपास साउथ सिटी नजदीक बना टोल प्लाजा भी बंद करवाने पर विचार कर रहे हैं।

लाडोवाल टोल पर 5वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, NHAI का हुआ करोड़ों का नुकसान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर आज 5वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान पिछले चार दिनों से टोल प्लाजा को बंद करके बैठे हुए हैं। जिसके कारण रोज हजारों गाड़ियां वहां से बिना टैक्स दिए फ्री गुजर रही हैं। हालांकि टोल के बंद होने के कारण एनएचएआई को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

वहीं प्रदर्शनकारी किसान लगातार अपनी मांग पर अड़े हैं। उनकी मांग है कि टोल टैक्स 150 रुपए प्रति वाहन होना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ एनएचएआई के अधिकारी किसानों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों की गिनती बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि अगर सरकार किसानों की मांग के सामने न झुकी तो संघर्ष लगातार जारी रहेगा। लोगों के साथ हो रही लूट को रोकने के लिए किसान हर कदम उठाएंगे।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, FREE रहा टोल

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल को किसानों ने शुल्क फ्री करवा दिया है। जानकारी के अनुसार आज लाडोवाल टोल तीसरे दिन भी फ्री रहा। बताया जा रहा है कि टोल रेट बढ़ने के विरोध में किसानों ने 16 जून से यहां टैक्स शुल्क लेना बंद करवा रखा है। किसान लाडोवाल टोल प्लाजा लेन पर दरी बिछाकर आज तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। किसान आज भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

पंजाब के इस टोल प्लाजा को किसानों ने करवाया Free, जानें वजह

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फिल्लौर में बने लाडोवाल टोल को किसानों ने फ्री करवा दिया है। जानकारी के अनुसार आज लाडोवाल टोल दूसरे दिन भी फ्री है। बताया जा रहा है कि टोल रेट बढ़ने के विरोध में किसानों ने कल यानि 16 जून से यहां टैक्स शुल्क लेना बंद करवा रखा है। किसान लाडोवाल टोल प्लाजा लेन पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए हैं। सूत्रों के अनुसार कल रविवार को पहले दिन यहां से करीब 40 हजार गाड़ियां मुफ्त गुजरीं। जिससे टोल कंपनी को एक ही दिन में काफी नुकसान हुआ है।

बता दें कि लाडोवाल टोल पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है। यहां कार के एक तरफ के ही 220 रुपए लगते हैं। यही नहीं अगर किसी गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे सिर्फ एक चक्कर के 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। पिछले एक साल में इस टोल के 3 बार रेट बढ़ाए गए हैं। बस इसी बात से गुस्साए किसान कल से टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं और आज भी वह टोल प्लाजा पर दरियां बिछाकर बैठे हुए हैं।

वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए टोल पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। हालांकि इस दौरान टोल पर जाम नहीं लगाया गया है। किसान शांतिपूर्वक एक साइड पर बैठे हुए हैं और ट्रैफिक बेरोक-टोक वहां से गुजर रहा है। कहा जा रहा है कि किसानों के इस धरने प्रदर्शन को खत्म करवाने के लिए लुधियाना की डीसी साक्षी साहनी टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी और उनसे बात करेगी।

वहीं धरने को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि टोल पर हमारा धरना अनिश्चितकालीन है। यह तभी हटेगा, जब टोल के रेट कम होंगे। DC साक्षी साहनी हमसे मिलने आ रही हैं। उनसे भी हमारी यही इकलौती मांग होगी। जब तक टोल की दरें कम नहीं होती, तब तक टोल चालू नहीं होने दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment