Thursday, July 10, 2025
Home Uncategorized जालंधर में गांव गए व्यक्ति के घर से लाखों रुपए के गहने व कैश चोरी

जालंधर में गांव गए व्यक्ति के घर से लाखों रुपए के गहने व कैश चोरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर : जालंधर के वेस्ट हलके में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है, इसी कड़ी में चोरों ने फिर से वेस्ट हलके में स्थित घर को निशाना बनाया। जहां घर से चोर गहने लेकर फरार हो गए। घटना वेस्ट हलके के ग्रीन एवेन्यू की है। इस मामले में पीड़ित ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी देते हुए पीड़ित विकास ने कहा कि वह गांव गोरखपुर गए हुए थे। इस दौरान आज सुबह जब वह घर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने कहा कि 2 से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। चोर घर की अलमारी से 2 से ढाई लाख के गहने और फोन लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 2 चोर छत से आते हुए दिखाई दे रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर सीढ़ियों के रास्ते से फरार हो गए।

वहीं जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। पीड़ित ने बताया कि घर के बैड और तिजौरी से चोर गहने लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment