Thursday, September 19, 2024
Home जालंधर जालंधर की बेटी के सिर पर सजा ‘Miss Grand India’ का ताज

जालंधर की बेटी के सिर पर सजा ‘Miss Grand India’ का ताज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में मिस ग्रैंड इंडिया का ताज जालंधर की रहने वाली 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता जयपुर, राजस्थान के ज़ी स्टूडियो में आयोजित की गई थी। जहां जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-1 की रेचल गुप्ता ने जीत हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। रेचल गुप्ता की इस जीत ने परिवार सहित पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार इस ख़िताब को अपने नाम करने के बाद अब रेचल कंबोडिया और थाईलैंड में अक्टूबर में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ल्ड कम्पीटीशन्स में 80 से अधिक देशों की प्रतियोगी प्रतिष्ठित गोल्डन क्राउन के लिए कम्पीटीशन्स करेंगी। मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में रेचल गुप्ता की जीत न केवल उनके द्वारा जीते गए ताज के लिए बल्कि पूरे आयोजन में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए भी उल्लेखनीय है। उनकी यह जीत मिस सुपर टैलेंटऑफ़ द वर्ल्ड 2022 के उनके पिछले खिताब के बाद आई है।

You may also like

Leave a Comment