Monday, February 24, 2025
Home जालंधर Jalandhar-West को सबसे बेस्ट हल्का बनायेंगे मोहिंदर भगत- रमन अरोड़ा

Jalandhar-West को सबसे बेस्ट हल्का बनायेंगे मोहिंदर भगत- रमन अरोड़ा

by Doaba News Line

जालंधर (सतपाल शर्मा): Jalandhar वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने चुनावी अभियान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर के साथ जालंधर वेस्ट में कई चुनावी सभाएं की ओर जीत का दावा करते हुए कहा कि मोहिंदर भगत ही जालंधर वेस्ट को सबसे बेस्ट हल्का बनायेंगे।

आप विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव भी हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक कल्याणकारी कार्यों के आधार पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछले दो सालों के दौरान हर क्षेत्र में काफी सुधार किया है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत परिवार के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। खेतों को नहर का पानी मिल रहा है और किसानों को खेती के लिए दिन में ही पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है।

सरकार ने दो साल के दौरान कई काम किए जो लोगो के हित के लिए। हर तरह के माफिया पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहीदों के परिवार को आप सरकार एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दे रही है। रमन अरोड़ा कहा कि यह चुनाव भ्रष्ट और धोखेबाज बनाम ईमानदार और योग्य व्यक्ति के बीच है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता इस चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाएगी। इसके साथ जो 10 वादे जनता के साथ किए है उनको भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत काफी पढ़े-लिखे और समझदार इंसान हैं। इनका परिवार दो पीढ़ी से जालंधर की जनता की सेवा कर रहा है। इनके पिता चुन्नी लाल भगत ने नगर निकाय मंत्री रहते हुए जालंधर और पंजाब के विकास के लिए काफी अच्छे काम किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब खुद जालंधर में रहेंगे। इससे पूरे दोआबा के लोगों को सीएम से मिलने और अपनी समस्याएं बताने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हमें पूरा यकीन है, कि मान सरकार के द्वारा पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कामों के कारण हम भारी अंतर से यह चुनाव जीतेंगे।

इस अवसर पर सीनियर नेता राजकुमार मदान, डॉ मुनीश, चिराग, राम, मुनीश शर्मा, ललित दुआ, नीरज, रोहित दुआ, मनदीप सिंह, राजन अरोड़ा, राज सोंधी, गुरप्रीत सिंह राजू , सिमरनप्रीत सिंह, बावन प्रीत सिंह, दविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment