Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर वेस्ट उप चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

जालंधर वेस्ट उप चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। जिसको सभी पार्टयों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब ताजा खबर यह है कि कांग्रेस पार्टी ने भी अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रही महिला नेत्री सुरेंद्र कौर को जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस बात की आधिकारिक घोषणा पार्टी ने एक पत्र जारी कर की है।

बता दें कि जालंधर वेस्ट के उप चुनाव के लिए नामांकन भरने का दौर चल रहा है। खबर ये भी है कि आज वीरवार को बीजेपी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल रैली निकल कर डीसी ऑफिस में नामांकन भरेंगे।

You may also like

Leave a Comment