दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर: महानगर में गर्मी के मौसम के चलते कई इलाकों में पानी और बिजली की समस्या आम देखी जा रही है। इसी कड़ी में आज शहर के नकोदर हाईवे के पास प्रतापपुरा में लोग कई दिनों से बिजली और पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। जिसके चलते इस समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने आज हाईवे जाम कर दिया था। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से इस समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला, जिसके चलते आज मजबूर होकर उन्हें हाईवे जाम करना पड़ा।

प्रदर्शन में प्रतापपुरा के आसपास के इलाके की कॉलोनियों और गांवों के रहने वाले लोग शामिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुलिस बैरिकेड्स लगाकर हाईवे जाम किया और फिर कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं थी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की गई थी। वहीं हाईवे के जाम होने से दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया था। हालांकि बाद में एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह हाईवे क्लियर करवाया।
बता दें कि इन लोगों ने जिस हाईवे पर जाम लगाया हुआ था, वह जालंधर का प्रवेश द्वार है। उक्त हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। जालंधर से नकोदर, शाहकोट, मोगा, धर्मकोट व कई अन्य जिलों को जाने वाला मार्ग उक्त हाईवे से होकर गुजरता है। धरने की वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ा था। हालाँकि बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर हाईवे क्लियर करवाया।