Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा : भाजपा

जालंधर नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा : भाजपा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर / राजनीति) सतपाल शर्मा (संपादक )

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ऑफिस विजय रिज़ॉर्ट मकसूदां में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अद्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें भाजपा नेताओं ने जालंधर नगर निगम के अफसरों पर भ्रष्टाचार के बड़े गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नगर निगम दफ्तर में हो रहे फर्जीवाड़े की उच्स्तरीये मांग की है। जिसमें नगर निगम की वर्कशॉप में फ़र्ज़ी ट्रेक्टर ट्रालियां चलाई गई, नगर निगम के ऑफिस में फ़र्ज़ी स्टाफ दिखाया गया,फ़र्ज़ी बैंक खाता दिखाए गए। सुशील शर्मा ने कहा कि नगर कमिश्नर को इस फर्ज़ीवाड़े की उच्स्तरीये जाँच करवा कर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर वेस्ट हल्के के विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि निगम अधिकारी लोगों के खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे। निगम कमिश्नर जल्द से जल्द इस पर लगाम लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भी नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग रखी और भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों का फंड भी नगर निगम ने भ्रष्टाचार में उड़ाया। इस मौके पर भाजपा के कई गणमन्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment