Friday, September 19, 2025
Home देश भारतीय रक्षा मंत्री ने चीनी समकक्ष से की बैठक, बोले-भारत-चीन सीमा पर स्थाई शांति के लिए जटिल मुद्दों का समाधान जरूरी

भारतीय रक्षा मंत्री ने चीनी समकक्ष से की बैठक, बोले-भारत-चीन सीमा पर स्थाई शांति के लिए जटिल मुद्दों का समाधान जरूरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

देश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा पर स्थाई शांति बनाये रखने के लिए रक्षा मंत्री ने चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा  मंत्रियों की बैठक से इतर रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ सीमा विवादों के स्थाई समाधान पद बल दिया।  रक्षा मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर रहा है कि दोनों नेताओं ने भारत चीन सीमा पर शांति और सौहार्द बनाये रखने की आवश्यकता पर गहन विचार विमर्श किया।

सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा किये जा रहे कार्यो पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने तनाव कम करने के लिए सुव्यवस्थित तंत्र के माध्यम से जटिल मुद्दों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। रक्षा मंत्री ने सीमा प्रबंधन पर जोर दिया और इससे संबंधित स्थापित तंत्र को फिर से सक्रिय करते हुए सीमा  विवादों के स्थाई हल का समर्थन किया। सिंह ने जमीनी स्तर पर कदम उठाकर 2020 के सीमा गतिरोध के बाद बने अविश्वास के माहौल को दूर करने के लिए भी कहा। दोनों मंत्रियों ने मौजूदा व्यवस्थाओं के माध्यम से सैनिकों की वापसी, तनाव कम करने, सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर प्रगति हासिल करने के लिए विभिन्न स्तरों पर परामर्श  जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।  

You may also like

Leave a Comment