Friday, September 20, 2024
Home पंजाब पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, सुनकर आप भी रह जायेगे दंग

पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, सुनकर आप भी रह जायेगे दंग

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (लुधियाना/पंजाब)

लुधियाना के अजीत नगर से घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जहां पति ने नशे की हालात में पत्नी के सिर पर प्रेस से हमला किया। पत्नी ने आरोप लगाया है की जब मैंने बचाव के लिए चिल्लाया तो पति ने मेरे कपड़ो पर आग लगा दी। मोहल्लानिवासियो ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इस दौरान पति मौके से फरार हो गया है। दोनों की शादी को 22 साल हो गए है, और इस शादी से उन्हें 6 बेटिया है।

आगे घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कमलजीत कौर की बेटी जसप्रीत कौर ने कहा कि पिता नशे के आधी है, अक्सर नशे की हालात में मारपिटाई करते है। कई बार माँ, पिता को छोड़कर मायके भी चली जाती है, लेकिन पिता फिर माँ को मना कर घर ले आते थे। पिता चार पांच दिन से घर पर ही थे। रात को शराब पीकर आये और माँ को मारने लग गए , जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की पिता ने माँ के सिर पर प्रेस मार दी और कपड़ो पर आग लगा दी।

पीड़ित महिला को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने बताया कि महिला 40 से 50 प्रतिशत तक जल चुकी है, हालात गंभीर देखकर पीजीआई
रेफर कर दिया है। महिला की हालात ठीक होने के बाद पति के खिलाफ पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment