Friday, September 20, 2024
Home क्राईम जालंधर : अंकित जंबा मर्डर केस में पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी, बाकियों की तलाश जारी

जालंधर : अंकित जंबा मर्डर केस में पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी, बाकियों की तलाश जारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राईम) पूजा मेहरा

जालंधर के बस्ती शेख मोहल्ला चाय आम में रविवार की रात हुए मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते युवक का मर्डर किया गया है। मृतक के भाई विशाल ने शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल 2024 को रात 9.15 बजे उसका भाई अंकित जंबा और उसकी पत्नी मनीषा भर्गो कैंप जालंधर से दवा लेने गया था। जब दंपति मल्ली के मोहल्ला चाय आम स्थित आवास पर पहुंचे तो दलजीत ने अपने भाई, पिता, अजय कुमार (जिन्हें बाबा भी कहा जाता है), अमित कुमार, करन मल्ली, करन मल्ली की पत्नी को बुलाया और कई अज्ञात लोगों के साथ हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अंकित जांबा पर हमला किया, जिसे उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल ले जाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आगे उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान जसकरन सिंह मल्ली पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी डब्लूक्यू-225 मोहल्ला चाय आम बस्ती शेख जालंधर, दलजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी डब्लूक्यू-227 मोहल्ला चाय आम बस्ती शेख, कुलविंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी डब्ल्यूक्यू-227 मोहल्ला चाय आम बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

जालंधर में गुंडागर्दी की हद पार, सरेआम युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी भी घायल

जालंधर के बस्ती शेख मोहल्ला चाय आम में रविवार रात गुंडागर्दी का गंदा नाच देखने को मिला। जहां युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक बाइक पर गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए। बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए। युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। युवक की पत्नी ने छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन बदमाश अपनी दरिंदगी दिखाते रहे।

मृतक की पहचान बस्तियात के रहने वाले अंकित जंबा (26) के रूप में हुई है। अंकित प्लास (औजार) फैक्ट्री का मालिक था। हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने AAP वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है। आरोपी मल्ली एरिया में नशा बिकवाता है। कुछ समय पहले अंकित जंबा का करण मल्ली और उसके साथियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने अपने निहंग सिंह साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। इस मामले को लेकर जंबा की ओर से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया था। बाद में क्रॉस केस दर्ज हुआ जिसमें जंबा भी 2 साल की सजा काट कर बाहर आ गया था।

पत्नी मनीषा ने कहा कि आरोपी कई दिनों से उसके पति से दुश्मनी निकालने की कोशिश में लगे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की। लगभग पुरे पांच मिनट खूनी खेल चला। किसी ने भी हमारी कोई मदद नहीं की।

You may also like

Leave a Comment