Thursday, September 19, 2024
Home हिमाचल प्रदेश कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म मामले के विरोध में हिमाचल के डॉक्टरों ने की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म मामले के विरोध में हिमाचल के डॉक्टरों ने की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल प्रदेश : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। इससे कई ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिल रहे है। लेकिन राहत की बात यह है कि कंसल्टेंट (सीन्ड्यूटी डॉक्टर) ड्यूटी पर है और रोज की तरह मरीजों को देख रहे हैं। वहीं मेडिकल कालेज के अलावा अन्य अस्पतालों में सुचारू रूप से ओपीडी चल रही है। लेकिन हड़ताल के कारण कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।

हालांकि देश में हालांकि देश में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने जरूर हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। मगर हिमाचल के रेजिडेंट डॉक्टर आज भी हड़ताल पर डटे हैं। हिमाचल प्रदेश की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन भी जल्द हड़ताल जारी रखने या ख़त्म करने को लेकर फैसला लेगी।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी शिखिन सोनी ने बताया कि मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें हड़ताल को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि हड़ताल को खत्म करना है कि उसे आगे जारी रखना है।

दरअसल, कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ। जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

You may also like

Leave a Comment