Thursday, September 19, 2024
Home मौसम विभाग UAE सहित कई देशों में भारी बरसात के कारण तबाही, कई लोगों ने गवाई जानें

UAE सहित कई देशों में भारी बरसात के कारण तबाही, कई लोगों ने गवाई जानें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन (विदेश/देश)

विदेश: पडोसी देश पाकिस्तान और दूसरे खाड़ी देशों ओमान और यूएई में पिछले 2 दिनों से खराब मौसम के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिसके कारण अब तक के आंकड़ों के हिसाब से 69 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के कारण पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भारी बारिश के चलते इमरजेंसी जैसे हालत बन गए हैं। बाढ़ के कारण अब तक वहां 50 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

बता दें कि भारी बारिश के कारण हुए खराब मौसम के चलते दुबई ने भारत की 28 उड़ाने रद्द कर दी हैं। इनमें भारत आने वाली 13 और भारत से दुबई जाने वाली 15 उड़ानें शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान के सभी प्रांतों में भी तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण वहां 32 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में है।

बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। आवाजाही के लिए सड़कों को सुधारा जा रहा है। सबसे ज्यादा तबाही बलूचिस्तान में मच रही है। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद में ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई और प्रांतों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

You may also like

Leave a Comment