दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ और स्वास्थ्य विभाग जालंधर ने चकराला गांव स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में फ्री मैडीकल चैक-अप कैंप लगाया, जिसमें अलग-अलग बीमारियों के करीब 345 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया। इसके अलावा 87 मरीज़ों के एक्स-रे, 92 मरीज़ों के शुगर टेस्ट किए गए।
इसके साथ ही कैंप में आए हुए सभी मरीज़ों को फ्री दवाइयां दी गई। कैंप के दौरान टी.बी. की बीमारी से बचाव, लक्षण और इलाज के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान कैंप को सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य सुरिंदर सिंह काहलों, सरपंच मनप्रीत कौर, ग्राम पंचायत और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी गांव चकराला ने पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुरजीत लाल सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ. परमजीत सिंह जिला टी.बी. अधिकारी सिविल अस्पताल जालंधर, डॉ. योगेश सचदेवा, डॉ. सतवंतर कौर, पलविंदर कौर, अश्वनी कुमार, राज्य टीबी कोऑर्डिनेटर राविया, नेक राम, शीनू, सुनील कुमार, सुरेखा शर्मा, आकाशदीप सिंह और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।





