Thursday, September 19, 2024
Home पंजाबलुधियाना अदालत के आदेशों के बाद आज पुलिस ने खुलवाया लाडोवाल Toll Plaza

अदालत के आदेशों के बाद आज पुलिस ने खुलवाया लाडोवाल Toll Plaza

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

45 दिनों से फ्री था टोल प्लाजा

लुधियाना: पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा से आज एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 45 दिनों से बिना पर्ची के चल रहा लाडोवाल टोल प्लाजा आज शुरू हो गया है। जानकारी थी कि आज किसान टोल प्लाजा को फिर से फ्री करवाने के लिए एकत्रित होने वाले थे, लेकिन जिला पुलिस ने प्रदर्शनकारी कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं टोल प्लाजा और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 250 से ज्यादा पुलिस जवान वहां तैनात हैं।

वहीं अदालत के टोल प्लाजा को खुलवाने के आदेशों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को सुबह-सुबह खोल दिया गया है। टोल प्लाजा के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाली सड़कों पर भी भारी बल तैनात किया गया है। वहीं टोल प्लाजा को खुलने से रोकने के लिए जा रहे किसानों को रास्ते में रोका जा रहा है। खबर है कि पुलिस ने भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

गौर करने योग्य है कि भारतीय किसान यूनियन ने पिछले 45 दिनों से टोल प्लाजा को फ्री कर रखा था। भारतीय किसान यूनियन ने 16 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल फीस लेनी बंद कर दी थी और 45 दिनों के भीतर वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर बिना टोल चुकाए आ-जा रहे थे। टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे इन किसान संगठनों की मांग थी कि टोल दरों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, लेकिन आज किसानों की मांगें माने बिना टोल प्लाजा खोल दिया गया। आज से टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को टोल देना होगा

You may also like

Leave a Comment