Friday, September 20, 2024
Home क्राईम पंजाब के इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल

पंजाब के इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

अमृतसर : पंजाब में गोली चलना तो आम बात हो गई हैं, इसी कड़ी में थाना जड़ियाला के अधीन आते गांव नंगल गुरु में घरेलू क्लेश के चलते गांव में गोलियां चली। लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं।

बताया जा रहा हैं कि घायलों की टांग और जांघो पर गोलियां लगी हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी बचे लोगों के लिए छापेमारी की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप उर्फ़ मोटा, जर्मनजीत सिंह पत्ती डेढ़ की बडाला के रूप में हुई है। जबकि घटना के बाद फरार चल रहें आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, अर्जुन सिंह, प्रिन्स, जिंदर सिंह, गुरजीत सिंह निवासी चाटीविंड के रूप में हुई है। इस घटना में 7 अज्ञात लोग भी शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment