Friday, September 20, 2024
Home मनोरंजन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबियत, पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबियत, पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

by Doaba News Line

डॉक्टरों ने गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी बताई वजह

दोआबा न्यूज़लाईन (मनोरंजन/पंजाब)

मनोरंजन: मायानगरी में कॉमेडी के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह की तबियत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडियन भारती गंभीर पेट दर्द के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद भारती ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह पंजाब के अमृतसर की रहने वाली है और उनकी शादी गुजरती परिवार में हर्ष लिंबाचिया से हुई है।

जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिनों से कॉमेडियन गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं, जिसक चलते अब उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टरों का कहना है कि भारती के गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी है जिस कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।

ब्लॉग के जरिए तबियत की जानकारी देते हुए भारती ने बताया कि पिछले 3 दिनों से उन्हें भयानक पेट दर्द हो रहा था। पहले तो उन्हें लगा कि पेट में गैस बनने के कारण दर्द हो रहा है। लेकिन जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तो वह डाक्टर के पास पहुंची। जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने भारती की जांच के बाद पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।

भारती ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि उनके इस असहनीय दर्द की वजह से उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले 2 दिनों से सो नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा और यह भी कहा कि वह कुछ भी नहीं खा पा रही हैं क्योंकि खाने से उनके पेट में दर्द हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment