Friday, September 20, 2024
Home क्राईम Ludhiana: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के दौरान 2 बदमाश घायल

Ludhiana: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के दौरान 2 बदमाश घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से तड़के सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के राम एन्क्लेव में आज साढ़े 3 बजे के करीब पुलिस अपराधियों के एनकाउंटर के लिए पहुंची। लेकिन वहां पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलिया चलाईं। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी प्रताप सिंहवाला और सतिंदर सिंह निवासी हैदर एन्क्लेव के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक हैबोवाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के 2 आरोपी राम एन्क्लेव में छिपे हुए हैं। सूचना पर एक्शन में आई पुलिस ने जब छापा मारा तो अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की और उन्हें काबू कर लिया।

वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि रविंदर के दाएं पैर और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में 18 जून 2024 का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस मुखबिर की सूचना पर अपराधियों को गिरफ्तार करने राम एन्क्लेव गई थी।

You may also like

Leave a Comment