Home दिल्ली हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज 2.8 तीव्रता

हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज 2.8 तीव्रता

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: हरियाणा दिल्ली-एनसीआर औरके कुछ इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था।

हालांकि भूकंप के कारण कहीं से भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालाँकि भूकंप के दौरान कई जगह लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया और गुरुग्राम में लोगों ने छतों के पंखें हिलते देखे, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रही। भूकंप के झटके महसूस होने के चलते लोग घरों से भी भहर आ गए थे।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment